पीरो: मनैनी में भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन एमएलसी सह विधायक ने किया
Piro, Bhojpur | Apr 4, 2026 प्रखंड के मनैनी गांव में शुक्रवार की रात 8:00 के करीब आयोजित भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भोजपुर-बक्सर एमएलसी सह संदेश विधायक राधा चरण साह उर्फ सेठ जी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।