सादाबाद: सहपऊ क्षेत्र में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, जन जीवन अस्त-व्यस्त, हुआ लाखों का नुकसान
सहपऊ क्षेत्र में आए आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि ने कई पेड़ों को गिरा दिया, किसानों की फसलों को भी पूरी तरह तबाह कर दिया है। एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की भी मौत हो गई। पीहुरा और खोंडा में मकान गिरने और टिनशेड उड़ गए। वासवित्ता में एक किसान की भैंस मर गई। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।