विदिशा नगर: व्यापारियों और हम्मालों में गतिरोध के कारण दसवें दिन भी बंद रही कृषि उपज मंडी
कृषि उपज मंडी विदिशा में हम्मलों और अनाज व्यापारियों के बीच चल रहे गतिरोध की वजह से बुधवार को भी दसवें दिन मंडी बंद रही। जिससे किसानों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। हम्मालो ने बताया कि व्यापारी अनुबंध के तहत घरेलू कार्य की राशि में बढ़ोतरी नहीं कर रहे हैं। हड़ताल उनके द्वारा ही की गई है। इधर हम्माम-तुलावटो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।