जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को शिक्षक संघों ने एसडीएम केराकत सुनील कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक महाविद्यालय शिक्षक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए एसडीएम के निलंबन की मांग की।