चूरू: राजकीय नेत्र अस्पताल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर दिया गया स्वच्छता का संदेश, आमजन से सहभागिता की अपील
Churu, Churu | Oct 1, 2026 चूरू के राजकीय नेत्र अस्पताल में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण एवं नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की।