हुज़ूर: भोपाल स्टेशन की ड्रॉप एंड गो लैंड में स्कॉर्पियो की टक्कर से बैतूल से आई युवती की मौत, पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया जब्त
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2024 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के ड्रॉप एंड गो कॉरिडोर में तेज रफ्तार स्वकॉर्पियो की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। बैतूल निवासी 24 वर्षीय मेघा वैष्णव अपनी सहेली के साथ भोपाल आई थी। युवती प्लेटफॉर्म की नई बिल्डिंग से सहेली के साथ बाहर निकली,तभी स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है|