हुज़ूर: एमपी नगर स्थित चेतक ब्रिज के नजदीक मैकेनिक मार्केट में लगी आग, हादसे में 2 दुकान और 3 कारे जली
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2024 एमपी नगर स्थित चेतक ब्रिज के नजदीक मैकेनिक मार्केट में आग लग गई। हादसे में 2 दुकान और 3 कार जल गईं। आग से जली एक कार मैकेनिक के यहां सुधरने के लिए रखी गई थी। दूसरी कार दुकानों के पास बने मकान में रह रहे एक रहवासी की थी। आग की सूचना पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया।