हुज़ूर: एमपी नगर अंतर्गत मैकेनिक मार्केट के स्क्रैप सेंटर में आग से ब्लास्ट, हुआ भारी नुकसान
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2024 राजथानी के एमपी नगर स्थित चेतक ब्रिज के नजदीक सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मैकेनिक मार्केट में आग लग गई। हादसे में 2 दुकान और 3 कार जल गई। आग से जली एक कार मैकेनिक के यहां सुधरने के लिए रखी गई थी।दूसरी कार दुकानों के पास बने मकान में रह रहे एक रहवासीकी थी। आग की सूचना पर पहुंची नगर निगम की फायरब्रिगेड टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया |