फिरोज़ाबाद: अंबेडकर शोभायात्रा और परशुराम जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन से की गई निगरानी
फिरोजाबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा एवं भगवान परशुराम जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में भारी पुलिस बल, अन्य जनपदों से आए फोर्स व पीएसी को रविवार सुबह 11 बजे करीब ब्रीफिंग देते हुए सख्त निर्देश जारी किए।