फूलपुर: फूलपुर ब्लॉक में जल सखियों को पेयजल जांच किट वितरित की गई
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर ब्लॉक सभागार में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए जल सखियों को किट वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य गांवों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान 153 गांवों की जल सखियों को अत्याधुनिक टेस्टिंग किट प्रदान की गई।