बिसौली: बिसौली नगर में धुबिया तालाब के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक हुए घायल
Bisauli, Budaun | Jun 11, 2026 जनपद बदायूँ के बिसौली नगर के धुबिया तालाब के पास गुरुवार को 3 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एक बाइक पर सवार आसुफ पुत्र नन्हे निवासी सिचौली तथा अखलेश पुत्र प्रताप सिंह निवासी सिद्धपुर कैथोली थाना बिसौली घायल हो गए।