बदायूं: बदायूं के संजरपुर गांव में डीजे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, एक घायल, पुलिस व पीएसी तैनात
Budaun, Budaun | Mar 5, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के संजरपुर गांव में गुरुवार को 10 बजे के आसपास डीजे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर ईंट - पत्थर चलने लगे । ईंट - पत्थर चलने से ग्रामीणों में अफरा- तफरी मच गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व पीएसी आनन फानन में मौके पर पहुंच गई।