बेतिया: मुहर्रम को लेकर बसवरिया में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने दी सख्त हिदायत
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज 4 जुलाई शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बसवरिया स्थित निजी स्कूलों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। थाना अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, किसी