बेतिया: बेतिया में किसान सभा की बैठक संपन्न, 9 जुलाई की हड़ताल को मिला समर्थन
बलिराम भवन में आज 4 जुलाई शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बिहार राज्य किसान सभा की एक अहम बैठक बब्लू दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 9 जुलाई को केन्द्रीय श्रम संगठनों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों ने मजदूरों के समर्थन में बड़ी संख्या में सड़क पर उतरने का संकल्प लिया।