गाज़ियाबाद: होलिका दहन के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में रोड पर मिट्टी डलवाने का काम शुरू किया
नगर निगम ने होलिका दहन की तैयारी शुरू कर दी हैं। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सड़कों पर होलिका दहन करने से रोड खराब हो जाती है और उनकी मरम्मत करने में निगम को पैसे खर्च करने पड़ते है इसलिए मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है।