गाज़ियाबाद: थाना लिंक रोड पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस बरामद
गुरुवार को थाना लिंक रोड पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 वर्षीय सलमान नाम के एक शातिर अभियुक्त को पानी की टंकी के पास झण्डापुर मैन रोड़ के किनारे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।