गाज़ियाबाद: होली के त्यौहार को लेकर रेलवे स्टेशन गाजियाबाद पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
होली के त्यौहार को लेकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया है, जिससे होली के त्यौहार पर रेलवे स्टेशन किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो। सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि होली के त्यौहार पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लोगों की आवाजही ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में लॉ एंड आर्डर मेन्टेन रहना चाहिए।