गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद
गुरुवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले हरप्रीत सिंह और सतीश नाम के दो शातिर अभियुक्तों को गौर ग्रीन चौराहे के पास इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी की हुई 1 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आपको बता दें कि बीते 20 मार्च को आनंद कुमार नाम के वादी की ओर से मामले को लेकर तहरीर दी गई थी।