गाज़ियाबाद: नगर निगम ने गाजियाबाद शहर में नई बनाई गई सड़कों पर मार्किंग का कार्य शुरू किया
गाजियाबाद शहर में नगर निगम ने कई रोड़ों का जीर्णोद्धार का कार्य किया है। इसके अलावा कई रोड नई बनाई है। गुरुवार को इन सभी रोड़ों पर मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मार्किंग होने के कारण हादसों में कमी आती है और लोग सतर्कता के साथ रोड पर चलते है। उन्होंने बताया कार्य को जल्द ही पूर्ण कर दिया जाएगा है।