नगरी: नगरी पहुँचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नगरी प्रवास के दौरान सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के निवास पहुँचे। जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और सिहावा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।