सुमेरपुर में नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को मानसरोवर वाटिका में कांग्रेस के टिकट दावेदारों से संवाद और सवाल-जवाब का दौर चला। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दावेदारों से उनकी राजनीतिक सक्रियता, वार्ड में पकड़, जनसंपर्क और चुनाव जीतने की संभावनाओं को लेकर जानकारी ली।
इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, जिला सह प्रभारी श्रवण राम पटेल, विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा और नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने दावेदारों से चर्चा की। #sanchalnews #sanchalnewslive #SumerpurNews #sumerpurnews #sumerpurcongress