कोटा: यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों पर की सख्ती से कार्रवाई, 1186 चालकों पर हुई कार्रवाई
Kota, Bilaspur | Apr 8, 2026 यातायात पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 1186 चालकों पर कार्यवाही कर उनके प्रकरण न्यायालय भेजे गए हैं। सभी के लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भी भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में तेज गति, नशे में ड्राइविंग, गलत ओवरटेकिंग और अचानक लेन बदलना प्रमुख कारण पाए गए हैं