बिंदकी: कल्यानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया, वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करके वांछित अभियुक्त धीरेंद्र उम्र 22 वर्ष पुत्र वंश लाल पासवान निवासी ग्राम खदरा थाना औंग जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक हिमांशु सिंह तथा महिला आरक्षी सुमन रहे।