मंझनपुर: कौशाम्बी में प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग को भगाने वाले शातिर आरोपी को अलीपुर तिराहे के पास से किया गया गिरफ्तार
मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर की सटीक मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर अलीपुर तिराहे के पास से उसे दबोच लिया। बताया जाता है कि 06 अप्रैल को वादी ने थाना मंझनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।