पामगढ़: पैधार गांव में घर के सामने खड़ी बाइक की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुलमुला थाना में मामला दर्ज
जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के पैधार गांव में घर के सामने में खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, जगमोहन सिंह केवट ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने बाइक क्रमांक सीजी 10 सी डी 4023 को घर के सामने में खड़ी किया था.