बेगूसराय: बेगूसराय में 26 जनवरी तक भीषण शीतलहर का रेड-अलर्ट, मौसम विभाग ने 29 जनवरी तक ठंड के दिए संकेत
बेगूसराय में 26 जनवरी तक भीषण शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 जनवरी और 26 जनवरी को भीषण ठंड होंगे. वहीं 29 जनवरी के बाद ठंड में कमी आएगी. इस भीषण ठंड से छोटे-छोटे बच्चे एवं वृद्ध व्यक्तियों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.वही शहरवासियों ने नगर निगम से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की.