पुपरी: सुरसंड ग्रिड से पुपरी तक नई 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य पूरा, विधुत आपूर्ति होगी और सुदृढ
सुरसंड ग्रिड से पुपरी तक नई 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस संबंध में विधुत कार्यपालक अभियंता नवील अंसारी ने सोमवार को 3 बजे दिन में जानकारी देते हुए कहा कि लाइन को चालू होने से पुपरी व पिपराढी उपकेंद्रों को सीतामढ़ी तथा सुरसंड ग्रिड से दोहरे श्रोत के माध्यम से विधुत आपूर्ति प्राप्त होंगी।