बेल्थरा रोड: एसपी के आदेश के तीन दिन बाद भी नए चौकी प्रभारी नहीं पहुंचे, सोनाडीह मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एसपी के आदेश के तीन दिन बाद भी नहीं पहुंचे नए चौकी प्रभारी, सोनाडीह मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बलिया: विख्यात सोनाडीह मेला में पुलिस प्रशासन पर लगे गंभीर आरोपों के बाद हुई कार्रवाई के बावजूद व्यवस्था अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के तीन दिन बाद भी टंगुनिया चौकी के नवनियुक्त प्रभारी ने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया है।