डुमरा: सीतामढ़ी: ऑपरेशन साइबर प्रहार में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 4 गिरफ्तार, उपकरण बरामद
सीतामढ़ी जिले में ऑपरेशन साइबर प्रहार 3.0 के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले चार साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार कर लिया है सीतामढ़ी एसपी कार्यालय से एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। साइबर फ्रॉड के पास से कंप्यूटर अंगूठा स्कैनर मोबाइल फोन मॉनिटर एटीएम कार्ड आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।