डिंडौरी: जोगी टिकरिया पुल पर एम्बुलेंस वाहन हुआ खराब, घंटों लगा रहा जाम , यातायात हुआ बाधित
डिंडौरी के जोगी टिकरिया पुल पर गुरुवार सुबह 11:00 बजे एंबुलेंस वाहन का टायर निकलने से एंबुलेंस पुल पर घंटो खड़ी रही जिसके चलते पुल के दोनों और लंबा जाम लग गया वाहन चालक सहित आम जन परेशान रहे। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस वाहन पुल पर पहुंची उसी दौरान अचानक एंबुलेंस वाहन का टायर निकल गया जिसके चलते एंबुलेंस वाहन पुल पर घंटो खड़ी रही जिसके चलते जाम लगा रहा ।