इटावा: नगला गौर में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से हुई घायल
Etawah, Etawah | Apr 3, 2024 बढ़पुरा इलाके में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में बताया जा रहा है कि भवानीपुरा की रहने वाली महिला माया, नगला गौर में रिश्तेदारी से वापस घर जा रही थी कि तभी सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी।