इटावा: सिविल लाइन पुलिस ने एक अभियुक्त को सट्टा के रुपये,तमंचा,कारतूस समेत गिरफ्तार किया,मेडिकल परीक्षण करा कोर्ट में पेश किया
Etawah, Etawah | Apr 3, 2024 सिविल लाइन पुलिस ने एक अभियुक्त को सट्टे के रुपये, तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोहन्ना गांव के रहने वाले अभियुक्त निक्सन बाबू को सट्टा के 9940 रुपये, 1 तमंचा,1 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा कोर्ट में पेश किया गया।