इटावा: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ फोटो वायरल करने वाले 1 अभियुक्त को सैफई पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद
Etawah, Etawah | Apr 3, 2024 बीते दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक की तमंचा समेत फोटो वायरल हो रही थी। मामले का संज्ञान लेकर इटावा सोशल मीडिया सेल ने इलेक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्य के आधार पर सैफई के नगला केहरी टेड निवासी धर्मेश कुमार को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कोहिनूर ग्रुप का सदस्य है।