बिंदकी: बिंदकी में सपा नेता के पुत्र की अंतिम विदाई में भारी भीड़ जुटी, सांसद और विधायक सहित कई लोग रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के रामलीला मैदान के समीप निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता के लगभग 26 वर्षीय पुत्र अमन गुप्ता के निधन के बाद उनके आवास पर भारी भीड़ लगी रही। अमन गुप्ता के पार्थिव शरीर के समीप बैठे परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। शनिवार की सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भृगु धाम भिटौरा ले जाया गया।