नानपारा: नानपारा कोतवाली में न्याय न मिलने पर पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की, सीडब्ल्यूसी ने भेजा शिकायती पत्र
नानपारा कोतवाली क्षेत्र की 15 वर्ष बालिका से घर में ही उसके सौतेले भाई द्वारा नशे की गोली खिलाकर तीन बार दुष्कर्म किए जाने की घटना की एफआईआर दर्ज कराए जाने और पुलिस व जुडीशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में दुष्कर्म की घटना की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस द्वारा इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।