चूरू: चूरू में मोतियाबिंद का फ्री इलाज, गढ़ के पास बजाज आई हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन
Churu, Churu | Apr 10, 2025 चूरू में भारत विकास परिषद और मुंबई के बजाज परिवार के सहयोग से बजाज आई हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को डूंगरमल बजाज और सरोज बजाज ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर प्रभारी मदनसिंह राठौड़ ने शाम 5 बजे करीब बताया कि चयनित मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।