भादरा: चक 16 बीएचडी से 16 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर हुआ चोरी
भादरा। मुसरी 11 केवी फीडर के चक 6 बीएचडी से 16 केवीए क्षमता का सिंगल फेस ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। जेडीवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार की रिपोर्ट पर भादरा पुलिस ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चोरी हुई संपत्ति की कीमत 64,745 रुपये बताई गई है। जांच एएसआई जगदीश कर रहे हैं।