बुधवार 11 बजे से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा हेतु प्रस्तावित कॉमन रिव्यू मिशन के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला, श्रीदत्तगंज एवं गैंडास बुजुर्ग का तूफानी निरीक्षण किया।