गोगरी: मुंगेर कमिश्नर पहुंचे गोगरी, नए अस्पताल का लिया जायजा, अधीनस्थों को दिए निर्देश
Gogri, Khagaria | Jan 19, 2024 गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल भवन का सीएम नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन की घोषणा के साथ ही अस्पताल को रंग रोगन कर सजाया जा रहा है. अस्पताल में उत्सवी माहौल बना हुआ है. शुक्रवार को कमिश्नर ने पहुंच कर अस्पताल की विधि व्यवस्था का जायजा लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. कमिश्नर ने नव निर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए. मौके पर डीएम, एसपी आदि मौजूद थे.