गोगरी: CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर गोगरी में हेलीपैड से अस्पताल तक सड़क के दोनों तरफ की जा रही बैरिकेडिंग
Gogri, Khagaria | Jan 19, 2024 गोगरी में अस्पताल का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार द्वारा 21 जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान वे भगवान इंटर स्कूल के मैदान में हेलीपैड पर उतरेंगे। हेलीपैड से अस्पताल परिसर जाने के लिए सड़क के दोनों साइड बैरिकेटिंग की जा रही है। सीएम आगमन को लेकर गोगरी थाना के भवन का रंग जोर शोर से कराया जा रहा है और डीएम सहित कई अधिकारी लगातार गोगरी पहुंचकर तैयारी का जायजा ले रहे हैं।