राजापुर: राजापुर थाना पुलिस टीम ने 2 अभियुक्तों को बाइक पर ले जाते हुए 10 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
थाना राजापुर पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी पर कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करी कर बाइक से ले जाते हुए 10 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त जय कुमार पुत्र जीवनलाल और योगेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासीगण जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज शनिवार की शाम 6:23 बजे प्रेस नोट जारी किया है।