झाझा: रास्ता के विवाद को लेकर धमाना गांव में सास बहू के साथ हुई मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Jul 18, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के धमाना गांव में रास्ता के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी सास के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला और उसकी सास को इलाज के लिए परिजनों ने रेफरल अस्पताल झाझा लाया जहां डाॅक्टर के द्वारा इलाज किया गया। घायल महिला सिंधु देवी ने बताया कि मेरी गोतनी रास्ता के विवाद को लेकर पहले मेरे साथ लोहे के सब्बल से मारपीट किया और फिर सास के साथ मारपीट किया।