श्योपुर: सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को ₹10 हजार की सहायता, कलेक्टर के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार एसडीएम श्योपुर बीएस श्रीवास्तव ने शनिवार को शाम 5 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना में घायल परिवार को न केवल रेडक्रॉस के माध्यम से 10 हजार रूपये की सहायता प्रदान की, साथ ही उनके उपचार की समुचित व्यवस्थाएं किये जाने के प्रबंध भी कराये गये।