इकौना: गिलौला धनुही मार्ग पर रायडीह के पास तार में फंसकर खेत मे गिरी अनियंत्रित बाइक, एक युवक घायल भेजा गया अस्पताल
गिलौला धनुही मार्ग के रायडीह के पास एक वाहन से बचने के लिए युवक ने बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया, वहीं इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर खेत में चली गई, लेकिन खेत में तार का बाड़ा लगा था, इससे तार में फंसकर युवक घायल हो गया, जिसे सीएचसी गिलौला से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।