इकौना: श्रावस्ती मे अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में मासूम सहित सात लोग घायल, एक युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में मासूम सहित 7 लोग घायल हो गए, वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, दरअसल इकौना क्षेत्र में पहले हादसे में दो बाइकों की टक्कर हुई, जबकि दूसरा हादसा इकौना क्षेत्र से ही सामने आया है, जहां पर मवेशियों से टकराने से हादसा हो गया, वहीं जिला अस्पताल भिनगा जाते समय मवेशियों से टकराने से तीसरा हादसा हुआ।