इकौना: परशुराम नगर बाजार में घर में घुसकर युवक की हुई हत्या, जांच पड़ताल समेत आवश्यक कार्यवाई में जुटी पुलिस
रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, पहले मारा पीटा और जब बचने के लिए वह छत पर चढ़ गया तो छत से धक्का देकर उसे गिरा दिया गया। इसके बाद ताबड़तोड़ ईट मारा गया वहीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है, फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।