इकौना: नेशनल हाईवे 730 मोहनीपुर के पास दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, वृद्ध समेत दो घायल, इलाज के लिए भेजा गया CHC इकौना
नेशनल हाईवे 730 मोहनीपुर के पास दो बाईकों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, वहीं इस हादसे में एक वृद्ध समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इकौना में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है।