इकौना: फतेपुर गांव में खाना बनाते समय बिच्छू के डंक मारने से महिला की बिगड़ी हालत, सीएससी इकौना मे चल रहा इलाज
फतेपुर गांव में प्रीतम पत्नी कुन्ने लाल ने खाना बना कर रख दिया था, कुछ देर बाद वह खाना निकाल रही थी इस दौरान बर्तन में चिपकी बिच्छू ने हाथ में डंक मार दिया। इससे कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ गई, वहीं महिला को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया, जहाँ पर डॉक्टरों के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा।