मौजमाबाद: श्रीमाधोपुर से अजमेर जा रही बस और डंपर के बीच नरेना में हुई जबरदस्त भिड़ंत बस में सवार आधा दर्जन सवारी में मची चीख पुकार
नरेना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रीमाधोपुर से अजमेर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस और एक डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में कई यात्री मौजूद थे।