बागपत: डौला के युवक नितिन राणा की सिखरानी गांव के निकट गोलियों से हत्या के विरोध में परिजन घर के बाहर धरने पर बैठे
Baghpat, Bagpat | May 28, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे डौला गांव के युवक नितिन राणा की गाजियाबाद में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में परिजनों ने घर के बाहर धरना पर बैठ गए। चेतावनी दी के जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक गाजियाबाद से शव लेकर नहीं आएंगे। वही सूचना पाकर थाना सिंघावली अहीर प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।